छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का सीधा प्रसारण 21 जून को
Kamrun nisha

कोरिया 20 जून 2021/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित ’’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 21 जून के प्रातः 6.45 से 22 जून के प्रातः 07 बजे तक 24 घण्टे समाज कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म-यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज एवं ट्वीटर एकाउंट पर किया जायेगा।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री श्याम सुंदर रैदास ने बताया कि 21 जून को छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रशिक्षकों द्वारा प्रातः 6.45 से 07 बजे तक योगाभ्यास आरंभ करने के पूर्व सामान्य दिशा-निर्देश दिये जायेंगे तथा 07 से 08 बजे तक आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार किये गये सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकाल) का अभ्यास किया जायेगा एवं 08 से 09 बजे तक अतिविशिष्टजनों का योग करते हुए वीडियो संदेश का प्रसारण होगा और 21 जून के प्रातः 09 से 22 जून के प्रातः 07 बजे तक जिलो से प्राप्त वीडियों क्लीप का प्रसारण किया जायेगा।
सोशल मीडिया लिंक निम्नानुसार हैः-
समाज कल्याण विभाग
यूट्यूब – http://www.youtube.com/channel/UCaJ2JQNVsGZQ9ceil2ktgsg/videos
फेसबुक – http://www.facebook.com/cgsocialwefare
ट्वीटर – http://twitter.com/CGSocialWelfare
छत्तीसगढ़ योग आयोग
यूट्यूब http://www.youtube.com/channel/UCwGvHhp0pe4zxHVt8gCeUuQ
फेसबुक http://www.facebook.com/ChhattisgarhYogAayog/
ट्वीटर http://twitter.com/office_yog_ayog
समाज कल्याण विभाग के वेबसाईट पर भी सोशल मीडिया लिंक का विवरण उपलब्ध है, जिसे क्लिक कर कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ा जा सकता है।

