कोरोना वायरस से बचाव हेतु खान प्रबंधक ने जारी किया नोटिस छुट्टी के बाद काम पर आने वाले कर्मचारियों व उनके परिजनों की होगी स्वास्थ्य जांच प्रबंधन ने प्रारंभ की दो फागिंग मशीनें सेनीटाइज किए जा रहे हैं खदान परिसर के भीड़भाड़ वाले जगह सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं महाप्रबंधक

कोरिया जिला चर्चा कॉलरी……….. कोल इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी भूमिगत खदान चर्चा आर ओ प्रबंधन ने कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में कामगारों हेतु दिशा निर्देश जारी किया चर्चा आर ओ के खान प्रबंधक वी. श्रीनिवास ने विभागीय सूचना में उल्लेखित किया है कि जो कामगार किसी कारणवश कार्य मैं अनुपस्थित हैं और अनुपस्थिति के दौरान किसी अन्य राज्य में गए थे वह अपना ड्यूटी एलाऊ करवाने से पहले क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा में जाकर मेडिकल जांच करवाएं इसके उपरांत जांच रिपोर्ट के साथ ड्यूटी एलाऊ करवाएं इसके अतिरिक्त किसी कर्मचारी के परिवार के सदस्य या कामगार के साथ निवासरत व्यक्ति किसी अन्य राज्य से आते हैं तो भी इसकी जानकारी क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा में देवें ताकि कर्मचारी या अन्य राज्य से आए हुए व्यक्ति का मेडिकल जांच करवाया जा सके आवंटित की गई है

यह भी सूचित किया जाता है कि लोकल स्थानीय स्तर पर अन्य डॉक्टर से से लिए गए सीक को एलाऊ करवाने से पहले क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा में अपना मेडिकल जांच करवाने के उपरांत जांच रिपोर्ट सिक के साथ प्रस्तुत करें तभी उसे कार्य में जाने की अनुमति दी जावेगी कोरोना वायरस के संक्रमण को और फैलने से रोकने हेतु यह निर्णय लिया गया है खदान के अंदर कर्मचारी बेहद सुरक्षित हैं सभी कर्मचारी व श्रमिक साथियों से अनुरोध है कि वे बाहर में न घूमे घर से सीधे काम पर आए व काम से सीधे अपने घर को जाए इस तरह वे सुरक्षित भी रहेंगे और देश के विकास हेतु कोयला उत्पादन में भी सहयोग देते रहेंगे
राशि

संक्रमण रोकने हेतु विभागीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बारे में खान प्रबंधक वी. श्रीनिवास ने जानकारी दी की प्रबंधन द्वारा विभागीय स्तर पर दो फागिंग मशीनें खरीदी गई है और उनसे हर जगह फागिंग कराया जा रहा है जिससे मच्छर के साथ अन्य विषाणु नष्ट हो सके खदान क्षेत्र के समीप स्थित कैंटीन ,एम. टी .के. रूम व अन्य संभावित स्थलों पर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है

साथ थी वहां उपस्थित कर्मचारियों को मास्क दिए गए हैं कटघोरी सॉफ्ट व अन्य कई जगहों पर विभागीय स्तर पर कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है कर्मचारियों को प्रतिदिन कटगोरी सॉफ्ट तक लाने वाली बसों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है बसों में अलग-अलग सीटों पर कर्मचारियों को बैठने हेतु निर्देशित किया गया है

हम अपने कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है बैकुंठपुर क्षेत्र के महा मुख्य महाप्रबंधक एस नागाचारी सर भी लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं क्षेत्रीय चिकित्सालय में सुविधाओं की बढ़ोतरी हेतु महाप्रबंधक द्वारा
