सूरजपुर के स्वप्रेरित शिक्षक संघ ने छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश में जाकर चलाया जागरूकता अभियान

कोरिया जिला से कमरून निशा की रिपोर्ट समझदारी, जिम्मेदारी और जानकारी शिक्षक कर्तव्य:- कृष्ण कुमार ध्रुवप्रेमनगर* सूरजपुर कलेक्टर दीपक सोनी जी के मार्गदर्शन अनुसार प्रेमनगर ब्लॉक के स्वप्रेरित शिक्षक संघ के उत्कृष्ट शिक्षक कृष्ण कुमार ध्रुव और उनके टीम ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के साथ मध्यप्रदेश,अनूपपुर जिले के अमरकंटक में जाकर विश्वव्यापी महामारी कोरोना से बचने पाम्पलेट और पोस्टर बांटकर लोगों को इसके होने के लक्षण जैसे सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार अगर लग रहा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाने सलाह दिया गया। अभी जो स्थिति बनी हुई है वो द्वितीय विश्वयुद्ध से ज्यादा भयंकर है उस समय इतने देश प्रभावित नहीं थे जितने इस कोरोना नामक वायरस से प्रभावित है। इसीलिए इससे बचने किसी अनजान व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचें, किसी से मिल रहे हो तो हाथ जोड़कर नमस्कार करें, अगर आपको खांसी और सर्दी है तो लोगों के संपर्क में आने से बचें, गर्म भोजन करें, अपने दिनचर्या में योग को शामिल करें, अगर कहीं बाहर से आ रहे हो तो हैंड वाश से अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं जब हाथ धो रहे हो तो कम से कम 18 सेकंड तक अच्छे से हाथ के पोरों को रगड़ें, बाहर का खाना खाने से बचें, रूम के तापमान को बढ़ा दें ताकि यह वायरस आपको संक्रमित न कर सके । भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा कर दी है ताकि सभी लोग अपने घरों में रहे और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक प्रभावित होने से बचाया जा सके। इस समस्या पर छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने भी राज्यों को अलर्ट कर दिया है, राज्य के पूरे सीमाओं को सील कर दिया गया है। अंतरराज्यीय बस सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। अम्बिकापुर,रायपुर और बस्तर क्षेत्र में 144 धारा लगा दी गई है। हम सब इस समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हो खुद पहले जागरूक हो फिर लोगों को जागरूक करने का नेक कार्य करें। कोरोना से बचने जागरूकता करने हर क्षेत्र में सूरजपुर जिले के शिक्षकों के द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ऑफिस और दफ्तरों में हैंड वाश और सेनेटाइजर का उपयोग करने बताया जा रहा है। आगामी इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला कलेक्टर दीपक सोनी जी ने संघ पदाधिकारियों और अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि आप सभी शिक्षक साथी इस पर निरंतर लोगों को जागरूक कर रहे हैं अब इस कार्य पर और तेजी लाने की बात कही, इसी निर्देश के परिपालन के संदर्भ में सूरजपुर के शिक्षकों ने इस जिले के साथ साथ अन्य जिलों और मध्यप्रदेश में भी जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वप्रेरित शिक्षक संघ के सीमांचल त्रिपाठी प्रधान पाठक शास0मा0शाला रुनियाडीह सूरजपुर, कृष्ण कुमार ध्रुव व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल कोटेया प्रेमनगर, सुजीत कुमार मौर्य व्याख्याता उच्चतर मा0 कन्या विद्यालय प्रतापपुर, लुकेश्वर सिंह मा0 शा0 आश्रम शिवपुर, प्रियंका सिंह प्रा0शा0 कन्या आश्रम शिवपुर रामानुजनगर, विद्यावती सिंह शिक्षक मा0 शाला रुनियाडीह सूरजपुर, सी0बी0एल0 कुशवाहा प्रधान पाठक मा0 शा0 बकना, धर्मानंद गोजे शिक्षक मा0 शाला पाठकपुर, रामकिशोर सिंह मरकाम सहायक शिक्षक प्रा0 शाला लाइन पारा कुम्दा बस्ती, रविशंकर साहू सहायक शिक्षक प्रा0 शाला गौटियापारा दवना, मनोज जायसवाल व्याख्याता कृष्णपुर, प्रमोद साहू सहायक शिक्षक प्रा0 शाला गौटियापारा गोपीपुर, लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर सहायक शिक्षक प्रा0 शाला इमलीपारा आदि ने इस जागरूकता अभियान के कार्य में दिन रात कार्य लगे हुए हैं।
