सेवानिवृत्ति पर नामदेव का सम्मान किया पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र ने

kamrun nisha


छत्तीसगढ़ जिला कोरिया … भूमि संरक्षण विभाग कृषि विभाग में सर्वेयर के पद पर कोरिया जिले में सफलतापूर्वक सेवा सम्पन्न करने पर पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र तिवारी ने अपने निवास में सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री बी पी नामदेव ने विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत 1984 में की थी।
विन्ध्य के निवासी श्री नामदेव ने सुदूर वनांचल में अपनी सेवाएं देते हुए भूमि संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किये और विभाग द्वारा सम्मानित किए गए। सोनहत एवं बैकुंठपुर में सेवा देकर रिटायर होने पर श्री तिवारी ने उन्हें निवास में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.