भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

kamrun nisha


बैकुण्ठपुर-भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के बैनर तले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद एवं राजनीतिक चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति के अवसर पर भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा बैकुण्ठपुर मंडल अंतर्गत ईदगाह में वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सभी बूथों पर वृक्षारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडल अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि, जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल के निर्देश पर अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा आज जूनापारा ईदगाह में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया गया है। जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, शिक्षाविद एवं राजनीतिक चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। प्रदेश भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिये डॉ मुखर्जी के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मंडल महामंत्री अरशद खान, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री शहीद असरफी,जिला मंत्री सौरभ जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक विशाल सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष तनवीर अहमद,महामंत्री गुलामे मुर्तजा,फिरदौस अहमद,इसरार खान, हैदर अली,सलमान अहमद, इस्माईल खान, जाकिर खान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.