Tuesday, October 27, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

विधानसभा मानसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक मानसून सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित

kamrun nisha


कोरिया 05 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्याम धावडे ने छत्तीसगढ विधानसभा मानसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होनें विधानसभा मानसून सत्र में प्रश्नों एवं ध्यानाकर्षण, सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समयावधि में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा मानसून सत्र के दौरान कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाऐगें और न ही मुख्यालय से बाहर रहेगें। विशेष परिस्थिति में ही कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर ही अवकाश पर जायेंगें। कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को प्राप्त विधानसभा प्रश्न की जानकारी तैयार कर समय-सीमा में भेजने हेतु अपने-अपने कार्यालय में सेल गठित करने तथा की गई कार्यवाही से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराने के भी निर्देश है।