कलेक्टर धावड़े की संवेदनशीलता ने दिव्यांग कुसुम को दिलाई पुरानी ट्राइसायकिल से मुक्ति नई ट्राइसायकिल मिलने पर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का किया धन्यवाद

kamrun nisha


कोरिया 26 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े की संवेदनशीलता एवं त्वरित सहायता से दिव्यांग श्रीमती कुसुम को आधे घंटे में पुरानी जर्जर ट्राइसायकिल से मुक्ति मिली और नई ट्राइसायकिल पाकर उन्होंने खुशी-खुशी कलेक्टर धावड़े एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
विकासखंड मनेन्द्रगढ के ग्राम लालपुर की रहने वाली दिव्यांग श्रीमती कुसुम की ट्राइसायकिल काफी पुरानी हो चुकी थी जिसे चलाने में उन्हें बेहद परेशानी हो रही थी। अपनी फरियाद लेकर कुसुम आज ट्राइसायकिल से जिला कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर धावड़े ने उनकी समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्यामसुंदर रैदास को नई ट्राइसायकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके पालन में दिव्यांग महिला को कलेक्टर धावड़े के हाथों ट्राइसायकिल प्रदाय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.