Tuesday, October 20, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

बगैर किसी वैध दस्तावेज के उर्वरक एवं कीटनाशी व्यवसाय करते पाये जाने पर शुभम कृषि केन्द्र भाॅडी सील दुकान संचालक श्री मनोज कुमार साहू से उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराया गया….

kamrun nisha


कोरिया 29 जुलाई 2021/ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने बताया कि खरीफ सीजन में कृषकों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप संचालक कृषि के निर्देशानुसार विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के आदान व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 जुलाई को शुुभम कृषि केन्द्र भाॅडी चैक का औचक निरीक्षण किया गया। दुकान संचालक श्री मनोज कुमार साहू से उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रय से सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराया गया। सम्बंधित द्वारा बगैर किसी वैध दस्तावेज के उर्वरक एवं कीटनाशी व्यवसाय करते पाये जाने के फलस्वरूप उर्वरक अधिनियम 1985 एवं कीटनाशी अधिनियम 1968 का उल्लंघन पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आगामी आदेश पर्यंत शुभम कृषि केन्द्र भाॅडी को उर्वरक निरीक्षक बैकुण्ठपुर श्री पी. एल. तिवारी द्वारा सील कर दिया गया है। इस दौरान निरीक्षण दल में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं श्री रितेश साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदि उपस्थित रहे।