संसदीय सचिव अम्बिका सिंह देव ने हितग्राहियों को वितरित किये 1 हजार 268 जाति प्रमाण पत्र तथा 500 वन अधिकार ऋण पुस्तिका

kamrun nisha

ग्राम सोरगा में आयोजित शिविर में संसदीय सचिव अम्बिका ने हितग्राहियों को वितरित किये 1 हजार 268 जाति प्रमाण पत्र तथा 500 वन अधिकार ऋण पुस्तिका
कोरिया 10 अगस्त 2021/ विकासखंड बैकुंठपुर के ग्राम सोरगा में आज विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव द्वारा हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र तथा ऋण पुस्तिका का वितरण किया गया। शिविर का प्रारम्भ शैला नृत्य दल द्वारा नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद संसदीय सचिव ने पौधा रोपण व गौ पूजन कर प्रदेश एवं जिले की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान आदिवासी समाज के सरपंचों को संसदीय सचिव द्वारा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम बैकुण्ठपुर एस. एस. दुबे एवं तहसीलदार तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
आयोजित कार्यक्रम शिविर में 1 हजार 268 जाति प्रमाण पत्र स्कूल शिक्षा विभाग को संकुलवार वितरण हेतु दिए गए, साथ ही 500 वन अधिकार ऋण पुस्तिका का वितरण भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके साथ ही 17 शिशु जाति प्रमाण पत्र, 10 फौती नामांतरण एवं बी1 राजस्व विभाग के द्वारा वितरित किए गए। साथ ही यहां कृषि विभाग के द्वारा कृषि उपकरण किट, स्वास्थ्य एवं पशु पालन विभाग के द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया।
गत दिवस विकासखण्ड खड़गवां में एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में भी मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल के आतिथ्य में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां हितग्राहियों को जनपद पंचायत द्वारा 34 राशनकार्ड, कुल 135 आय, जाति तथा निवास प्रमाणपत्र, 150 वन अधिकार ऋणपुस्तिका, 04 वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किये गये। यहां बिहान के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन सह विक्रय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.