Saturday, October 17, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल सम्पन्न’

kamrun nisha

कोरिया 13 अगस्त 2021/75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल में आज कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह तथा सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन रामानुज उ.मा.वि के मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा जहां मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद गॉर्ड ऑफ ऑनर होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा तथा कोरोना वारियर्स एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

कोविड 19 के मद्देनजर इस बार भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, एसडीएम बैकुंठपुर एसएस दुबे तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटे समस्त अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।