स्लग:- कोरिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा नशा मुक्ति निजात अभियान की शुरुआत

kamrun nisha

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने निजात अभियान के तहत प्रशासनिक सहयोग देने का भी आश्वासन

एंकर:- नशा नाश का कारण है भारत देश के हर प्रदेश समय-समय पर नशा मुक्ति के तहत कई अभियान चलाते हैं आपको बताना चाहेंगे कि कोरिया जिले के नए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 75 वे उत्सव पर नशा मुक्ति अभियान के तहत निजात अभियान की शुरुआत की है जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने खूब सराहना की है

विओ:- कहते हैं कि अधेरा खूब सही एक दीपक जलाना चाहिए इन्हीं बातों को सार्थक करते हुए कोरिया जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने एक बहुत सुंदर और सराहनीय प्रयास किया है 15 अगस्त के इस राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर कोरिया जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने नशा मुक्ति अभियान के तहत निजात अभियान वाहन की शुरुआत करते हुए इसे जिले भर में बड़ी ही जिम्मेदारी पूर्वक शुरुआत किया है पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निजात अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले भर में नशे से संबंधित अवैध कारोबार करने वालों से लेकर आदतन नशे के गिरफ्त में फसे ऐसे लोगों को शासन की मदद के सहारे उन लोगों को आम जनमानस की धाराओं में शामिल करने हेतु यह अभियान चलाया गया है जिसका स्वयं छत्तीसगढ़ प्रदेश के और शासन के विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने सराहना करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से लेकर प्रशासनिक सहयोग जिस प्रकार से चाहिए होगा वह सहयोग आपको उपलब्ध किया जाएगा लेकिन निजात अभियान को युद्ध स्तर पर चलाते हुए नशे के चंगुल में फंसे युवा वर्ग और अन्य वर्गों को समाज की मुख्य धाराओं से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रहेगा

विओ:- गौरतलब हो कि जहां आज हमारा समाज हर एक संभव स्तर पर प्रगति और उन्नति के लिए प्रयास कर रहा है ऐसे में कहीं ना कहीं अनेक प्रकार के नशा चाहे वह शराब हो गाजा हो ड्रक्स हो या कोई मेडिकल से संबंधित नशीली दवाई हूं आज समाज का एक तबका इसके गिरफ्त में बुरी तरह से फंसा हुआ है जिसको देखते हुए कोरिया जिला के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का यह निजात अभियान मील का पत्थर साबित होगा हालाकी जब से कोरिया जिला के नए पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभाला है तो आम जनमानस नशा से संबंधित चलाए गए अभियान ओं से काफी हद तक संतुष्ट है आम जनमानस का कहना यह भी है कि नशा कुछ भी हो व्यक्ति के जीवन को तो बर्बाद करता ही करता है साथ ही परिवार को भी बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है अब देखना यह होगा कि कोरिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए गए इस नशा मुक्ति अभियान जिसका नाम निजात अभियान दिया गया है यह अभियान कहां तक सफल हो पाएगा यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा

बाइट:- संतोष सिंह
पुलिस अधीक्षक, कोरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published.