कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन… का…..! चौथा दिन
kamrun nisha


कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन… का…..! चौथा दिन
छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर – खबर कोरिया जिले से है जहां मनेंद्रगढ़ जिला बनने से कोरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध दिखाई दे रहा है वहीं जिले वासियों के द्वारा कोरिया बचाओ मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
0—जहां जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा हमारे जिले का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है कोरिया जिला 5 ब्लॉक का छोटा जिला था जहां लोग आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जुड़े हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जो बंटवारा हुआ है उसके बाद हमारी 1 सूत्री मांग है की हमें खड़गाव,बैकुंठपुर एवं सोनहत तीनों ब्लॉक समेत कोरिया वन मंडल जो बना हुआ है उसकी मांग करते हैं साथ ही बैकुंठपुर को संभाग मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो यह धरना प्रदर्शन उग्र अनशन का रूप लेगा यह हमारे हक की लड़ाई है।
0— जिसके पश्चात अरशद खान अरविंद सिंह पटना अखिलेश गुप्ता पटना घनश्याम साहू शाहिद अशरफी समाउद्दीन सिद्धकी चिरमिरी नेपाली भैया विजेंद्र अभय दुबे विशाल साहू जायसवाल जी ओम प्रकाश शिवहरे मुसाफिर सिंह बृजेश जयसवाल मासूम भाई भाजपा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कहा कोरिया जिले का विभाजन गलत तरीके से हुआ है विभाजन के लिए जिन क्षेत्रों का चयन किया गया उन क्षेत्रों के ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही ग्रामीणों की सहमति ली गई इस विभाजन से पूरे जिले को नुकसान हो रहा है एवं विभाजन के बाद कोरिया जिला बहुत छोटा हो गया है साथ ही उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ लेने के लिए जिले का बंटवारा किया गया है।
