अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं पौधा रोपण नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा
kamrun nisha

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 एवं पौधा रोपण अभियान ।।
नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा जिला कोरिया।के नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल के द्वारा बताया गया कि आज ११ वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,
‘योग: स्वस्थ जीवन की संजीवनी, आत्मबल और आत्मनिर्भरता की राह’
जब भी हम भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर की बात करते हैं, तो योग का नाम गर्व के साथ लिया जाता है। योग केवल शरीर को मोड़ने या सांस लेने का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी जीवनशैली है जो तन, मन और आत्मा को संतुलित करती है।

योग का जन्म भारत की पवित्र भूमि पर हजारों साल पहले हुआ। यह ऋषियों, मुनियों और साधकों की तपस्या का फल है। योग शब्द ‘युज्’ धातु से निकला है, जिसका अर्थ है ‘जोड़ना’ । आत्मा और परमात्मा का मिलन, शरीर और चेतना का संतुलन।
नगर पालिका शिवपुर चर्चा के मुख्य अधिकारी वशिष्ठ झां के द्वारा बताया गया कि
आधुनिक जीवनशैली ने इंसान को मशीन बना दिया है! तनाव, अवसाद, नींद की कमी, मोटापा, मधुमेह, बीपी, दिल की बीमारी जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इनका समाधान केवल दवाओं में नहीं, बल्कि जीवन के प्राकृतिक और वैज्ञानिक संतुलन में है और यही संतुलन योग करने से होता है

।
नगरपालिका के कर्मचारी शशि श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि समझदारी से
योग हर किसी के लिए है, लेकिन इसे बिना मार्गदर्शन और जानकारी के करना हानिकारक हो सकता है। विशेष रूप से निम्नलिखित स्थितियों में योग विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक है। हृदय रोग,अस्थमा, टीबी या फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह या उच्च रक्तचाप, गर्भावस्था, एनीमिया या कमजोरी। योग एक वैज्ञानिक पद्धति है। इसे उत्साह में, देखादेखी या सोशल मीडिया वीडियो देखकर न करें। नगर पालिका शिवपुर चर्चा के अधिकारी कर्मचारी एवं शिवपुर चर्चा क्षेत्र की जनता-जनार्दन के दारा हर्ष उल्लास के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया शिवपुर चर्चा में समस्त अधिकारी कर्मचारिने ने योग दिवस की शभकामनाएं सभी को दिए।

