Tuesday, October 27, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया बचाव मंच में धरना प्रदर्शन जारी,पाँचवें दिवस भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठे धरने पर

kamrun nisha


बैकुंठपुर — कोरिया बचाव मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन के पाँचवें दिवस भाजपा युवा मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष श्री अंचल किशोर राजवाड़े (बैकुंठपुर),सोनहत भाजपा मण्डल महामंत्री श्री संदीप साहू,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्री सत्यम साहू, जिला मंत्री रंजन शर्मा (चरचा), भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश राजवाड़े (बैकुंठपुर), श्री लालू प्रसाद यादव, बचरा पौड़ी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,बैकुंठपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल,

मंडल महामंत्री अभिषेक साहू,मंडल मंत्री दीपक साहू,पटना भाजयुमो मंडल महामंत्री द्वय विक्की साहू एवं संतोष सिंह, चरचा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुर्रे, मण्डल मंत्री राहुल भारती,सोनहत मण्डल कार्यसमिति सदस्य अश्विनी पडवार उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल ने कहा कि खड़गवा,सोनहत एवं बैकुंठपुर को कोरिया जिला में ही रहने दिया जाए एवं कोरिया को संभाग बनाया जाए ताकि व्यापारिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं भौगोलिक दृष्टिकोण से कोरिया जिले का तरक्की हो सके। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेश शिवहरे,बसंत राय, शाहिद,संजय जायसवाल, अमिताभ गुप्ता, समाउद्दीन सिद्दीकी,अनिल शर्मा भी कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद अल्ताफ खान छोटे भैया उपस्थित रहे।