दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर पार्क में नप मुख्य नगरपालिका अधिकारी cmo एवं अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

बैकुंठपुर कोरिया जिला से कमरून निशा की खास रिपोर्ट

मनेन्द्रगढ़-आज दिनांक 30 9 2021 को नगर पालिका cmo इसताक खान एवं अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा वार्ड क्रमांक 20 में संचालित नगर पालिका पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं वार्ड पार्षद मौजूद रहे। आगामी दिनों पार्क में विराजित किए जाने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर समिति के सदस्यों की एक टीम तथा वार्ड 20 की पार्षद सुनैना विश्वकर्मा के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात की गई और पार्क में हो रही कमियों की जानकारी से अवगत कराया गया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पालिका cmo इसताक खान के द्वारा आश्वासित किया गया कि दुर्गा पूजा के प्रारंभ से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा। आज दिनांक को नगरपालिका की टीम, अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, वार्ड पार्षद गण,इंजीनियर के द्वारा निरीक्षण कर स्थल का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसताक खान, वार्ड की पार्षद सुनैना विश्वकर्मा , पार्षद रूबी पासी ,इंजीनियर पवन साहू , टंटू सदस्यगण इत्यादि मौजूद रहे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी इसताक खान, का कार्य सराहनीय है ईमानदारी के साथ सभी कार्य को सच्चे मन लगन के साथ पूर्ण करते हैं और अपने स्टाफ के प्रति मान सम्मान का पूरा ख्याल रखते हैं,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published.