गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

kamrun nisha

कोरिया पुलिस

थाना बैकुण्ठपुर-
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत आज दिनांक 03/10/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डूभापानी का मनोज कुमार दुबे पिता स्वर्गीय उपेंद्र प्रसाद दुबे अपने घर से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राम तेलाई धार की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना बैकुण्ठपुर टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की पन्नी में बंधा हुआ पैकेट मिला जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रहा जिसे तौलने पर गांजा का शुद्ध वजन 140 ग्राम होना पाया गया। एवं गांजा कीमती 3000 रुपए का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध 20( बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.