नगर पंचायत पटना की त्वरित पहल, वार्ड क्रमांक 7 में सोलर पंप सुचारू, पेयजल आपूर्ति बहाल
नगर पंचायत पटना की त्वरित पहल, वार्ड क्रमांक 7 में सोलर पंप सुचारू, पेयजल आपूर्ति बहाल
कोरिया, सितंबर 2026/ नगर पंचायत पटना के वार्ड क्रमांक 7 में सोलर पंप के पैनल में तकनीकी खराबी के कारण पिछले दो दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को तत्काल कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों ने त्वरित गति से करते हुए बहाल कर दिया है। तकनीकी समस्या की जानकारी मिलते ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तत्काल सुधार कार्य शुरू कराया और सोलर पंप को पुनः सुचारू कर पेयजल व्यवस्था बहाल की।
सोलर पंप के चालू होने से वार्ड के स्थानीय ग्रामीणों, स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ सहित करीब 400 लोगों को राहत मिली है। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संबंधी समस्या का तत्काल निराकरण हो गया। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या सामने आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों को सुचारू एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

