शिवपुर चर्चा मंडल ने किया जवानों का अभिवादन


नीरज गुप्ता चरचा कालरी………….. नगरपालिका शिवपुर चर्चा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा चर्चा क्षेत्र की सुरक्षा हेतु तैनात जवानों का अभिनंदन किया गया मंडल महामंत्री अरुण जायसवाल ने कहा कि आज देश में भीषण आपदा की स्थिति है कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी से पूरा विश्व लड़ रहा है हमारे देश में भी कोरोना का प्रकोप है जोकि धीरे-धीरे सभी को प्रभावित कर रहा है इस लड़ाई में हम सब की रक्षा हेतु हमारे वीर योद्धा पुलिसकर्मी दिन-रात हमारे शहर की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमारी सुरक्षा में लगे हैं ऐसी स्थिति में जवानों के अदम्य साहस के लिए, बलिदान के लिए पूरे क्षेत्रवासी सदैव आभारी रहेंगे इस दौरान राजेश सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवपुर चर्चा ने कहा कि नमन है ऐसे जवानों को जो हमारी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं

कार्यक्रम में उपस्थित मानव अधिकार संगठन के प्रदेश प्रभारी शशि राय ने कहा कि नगरपालिका शिवपुर चर्चा थाना के सभी स्टाफ तथा थाना प्रभारी का विशेष सराहनीय योगदान निरंतर मिलता रहता है चर्चा थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है

जरूरतमंद गरीबों को भोजन की व्यवस्था ,अनाज की व्यवस्था ,सब्जियों की व्यवस्था किया जाना इन जवानों के मानवतावादी दृष्टिकोण व उदारता को परिलक्षित करता है इस

दौरान आशीष जैन महामंत्री बबलू सिंह मनीष गुप्ता ,गोलू सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे व

मंडल के द्वारा ड्यूटी पर लगे जवानों को सुरक्षा हेतु एंटीसेप्टिक हैंडवास, डिटॉल सॉप आदि दिए गए उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published.