राहत पैकेज से गरीबों की चिंता दूर होगी…….. अंचल राजवाड़े राहत हेतु देश के इतिहास में आज तक जारी नहीं हुई एक लाख 70 हजार करोड़ रुपयों की भारी-भरकम राशि

कोरिया जिला के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य अंचल किशोर राजवाड़े ने कहा कि केंद्र सरकार के राहत पैकेज से निश्चित ही गरीब वर्ग के लोगों को बेहद लाभ पहुंचेगा और उन्हें का किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी पड़ेगी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्र हित व जनहित को देखते हुए दृष्टिगत करते हुए 21 दिनों का कर्फ्यू लगाया यह कर्फ्यू आम जनों की सुरक्षा के लिए था इस कर्फ्यू से निचले तबके के गरीब मजदूर वर्ग के लोग प्रभावित होंगे प्रधानमंत्री की सोच हर वर्ग के लिए रहती है कर्फ्यू से प्रभावित होने वाले गरीब वर्ग के लिए प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशों के तहत वित्त मंत्री के द्वारा 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपयों की भारी-भरकम राशि जारी की गई

इतनी बड़ी राशि देश के इतिहास में पहली बार जारी की गई है केंद्र सरकार द्वारा आपदा की इस परिस्थिति में अदम्य साहस के साथ अपनी सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को ₹50 लाख रुपयों का इंश्योरेंस दिया गया वहीं आठ करोड़ 69 लाख किसानों को ₹2000 प्रति किसान के हिसाब से राहत राशि दी जा रही है मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी करते हुए ₹182 की जगह ₹202 दिए जाएंगे देश के तीन करोड़ बुजुर्ग विधवाओं को ₹1000 की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी प्रधानमंत्री जनधन खाता धारक महिलाओं को ₹500 प्रति महिला अतिरिक्त राशि मिलेगी प्रशासन को सहयोग करें

उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन धारी को 3 महीने तक निशुल्क सिलेंडर वितरित किए जाएंगे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए वेलफेयर फंड प्रदान किया गया वहीं अगले 3 महीने तक इपीएफ केंद्र सरकार द्वारा भरा जाएगा वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा जारी इन राहत पैकेज की सुविधा आम जनों तक साहस और सरल रूप में पहुंचाने की जरूरत है दूरस्थ ग्रामीण अंचल के लोगों को त्वरित रूप से सहायता मिले जरूरी है कोरिया जिला प्रशासन से अपील है कि वे अविलंब इन योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में देते हुए उन्हें लाभान्वित करें समस्त जिले वासियों से विनम्र निवेदन है कि वे शासन का सहयोग करते हुए कुरौना संक्रमण के विरुद्ध बताए गए सुझावों पर अमल करें
