पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय कुमार यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमित तुकाराम कांबले की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति हेतु योग्य आरक्षक से प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई।

kamrun nisha


सरगुजा संभाग अंतर्गत आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में उतीर्ण 268 आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई।
** योग्यता सूची नाम लाये गये प्रधान आरक्षकों का पदोन्नति पूर्व कोर्स (पी.पी. कोर्स) परिणाम के आधार विभागीय प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति प्रदान की जावेगी।
** आईजी अजय कुमार यादव द्वारा कहा गया कि रिक्त पदों की पूर्ति होने से अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।

  • पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव के नेतृत्व में संभाग अंतर्गत जिला सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर ,जशपुर एवं पी.टी.एस. मैनपाट में आरक्षक से प्रधान आरक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभागीय पदोन्नति परीक्षा वर्ष-2021 संपन्न कराई गई। नवीन एस.ओ.पी. 25/2021 एवं पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी की गई समय-सारिणी अनुसार पदोन्नति प्रक्रियाओं का पालन करते हुये दिनांक 15.09.2021 से 21.09.2021 तक शारीरिक स्वस्थता परीक्षा का आयोजन किया गया। आईजी श्री अजय कुमार यादव के द्वारा विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया हेतु रेंज के अधिकारियों का टीम गठित कर उनके निर्देशन में जिला सरगुजा के पी.जी.कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर में शारीरिक स्वस्थता परीक्षा आयोजित की गई। उक्त शारीरिक स्वस्थता परीक्षा में कुल 729 आरक्षक योग्य पाये गए। शारीरिक स्वस्थता परीक्षा में योग्य पाये गये आरक्षकों का दिनांक 26.09.2021 को संभाग के जिला सरगुजा में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, परीक्षा के दौरान
    आईजी अजय कुमार यादव, पदोन्नति प्रक्रिया अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमित तुकाराम कांबले एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
    विभागीय पदोन्नति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में उतीर्ण होने वाले आरक्षकों मे से रेंज अंतर्गत जिलों में क्रमशः जिला सरगुजा में 38, सूरजपुर 62, कोरिया 33, बलरामपुर 75, जशपुर 54 एवं पी.टी.एस मैनपाट -6 आरक्षकों के वरिष्ठता अनुसार प्रधान आरक्षक हेतु रिक्त पद के विरुद्ध कुल 268 आरक्षकों का योग्यता सूची जारी की गई है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव ने बताया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में लगभग 268 प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने से संभाग अंतर्गत अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.