कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन का 50वां दिन स्वर्गी कुमार साहब के बनाए हुए कोरिया जिला का खंडन खंडन प्रदेश के मुखिया के द्वारा किया जा रहा



Kamrun nisha

आपको बता दें कि श्री भोला प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि स्वर्गी कुमार साहब के द्वारा बनवाया गया था कोरिया जिला उन्हीं के पार्टी के प्रदेश के मुखिया बैकुंठपुर कोरिया जिला का खंडन खंडन किया जा रहा है खुद ही कांग्रेस पार्टी के मुखिया हमारे कोरिया जिला बैकुंठपुर की जनता की आवाज को अनदेखा कर रहे हैं प्रदेश के मुखिया के द्वारा बर्बाद करने की भरपूर कोशिश की जा रही है हमारे आवाज को अनसुना किया जा रहा है अनदेखा किया जा रहा है आज अगर कुमार साहब होते तो बैकुंठपुर कोरिया का खंडन हरगिज़ नहीं होता स्वर्गी कुमार साहब जहां भी है उनके आत्मा को भगवान शांति दे आज वह भी देख रहे होंगे कि मेरे कोरिया जिला का मेरे ही पार्टी के प्रदेश के मुखिया टुकड़ा टुकड़ा करने पर तुले हुए हैं और टुकड़ा टुकड़ा कर दिया प्रदेश के मुखिया कोरिया जिला के सदस्य गणों ने तीनों सीट को जिताया जीतने वाले कोरिया जिला बैकुंठपुर के जनता के साथ धोखाधड़ी और छलावा किया ऐसा भी दिन देखने को मिलेगा ऐसा कोई सोचा नहीं था धरना प्रदर्शन का। ५०वां दिन गुजर रहे हैं

सुशील चंद्र गुप्ता ने कहा हमारे जिले का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है कोरिया जिला 5 ब्लॉक का छोटा जिला था जहां लोग आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जुड़े हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जो बंटवारा हुआ है उसके बाद हमारी 1 सूत्री मांग है की हमें खडंगावां,बैकुंठपुर एवं सोनहत तीनों ब्लॉक समेत कोरिया वन मंडल जो बना हुआ है उसकी मांग करते हैं साथ ही बैकुंठपुर को संभाग मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो यह धरना प्रदर्शन उग्र अनशन का रूप ले चुकी है यह हमारे हक की लड़ाई है। प्रदेश केे मुखिया तक बात पहुंच नहीं रही या अनदेखा कर दिया जा रहा है कोरिया जिला के नागरिक गणों को
प्रेमचंद गुप्ता जी एवं सदस्यों ने कहा कोरिया जिले का विभाजन गलत तरीके से हुआ है विभाजन के लिए जिन क्षेत्रों का चयन किया गया उन क्षेत्रों के ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही ग्रामीणों की सहमति ली गई इस विभाजन से पूरे जिले को नुकसान हो रहा है एवं विभाजन के बाद कोरिया जिला बहुत छोटा हो गया है साथ ही उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ लेने के लिए जिले का बंटवारा किया गया है।

उदय प्रताप सिंह ने कहा के कोरिया जिला का दुर्भाग्य्य है जो ऐसे भी दिन देखने को मिल रहा है प्रदेश के मुखिया से हम भीख नहीं मांग रहे हैं हमारा हक है हमारा अधिकार है जय कोरिया संपूर्ण कोरिया उदय प्रताप के द्वारा फिर कहा गया की स्वर्गी कुमार साहब अगर होते तो बैकुंठपुर कोरिया जिला का यह हाल नहीं होता किसी में दम नहीं था कि टुकड़े टुकड़े में कोरिया जिला का विभाजन कर सके आज दुर्भाग्य है कोरिया जिला का कुमार साहब जैसे लोकप्रिय महाराजा कांग्रेश के प्रथम वित्त मंत्री को हम खो चुके है

Leave a Reply

Your email address will not be published.