आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव को कार्यकर्ताओं ने पिटा, खुद को बचाने के लिये सब कुछ छोड़कर भागा।
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव के पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. सूत्रों के अनुसार विधायक जब रात करीब आठ बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे उस दौरान यह घटना हुई. जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान विवाद हो गया और कार्यकर्ताओं ने विधायक को पीटना शुरू कर दिया. हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक इस मुद्दे पर कोई बयान सामने नहीं आया है. बैठक कर रहे AAP विधायक को कार्यकर्ताओं ने पीटा,खुद को बचाने के लिए सब कुछ छोड़ कर भागा
वायरल वीडियो में देखा गया है कि खुद को बचाने के लिए विधायक बैठक स्थल से भाग रहे हैं जबकि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं. घटना के वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि ‘ईमानदार राजनीति’ के नाटक में लिप्त पार्टी का यह अभूतपूर्व दृश्य.

