newकोरियाछत्तीसगढ़

डायल 112 का एक दिवसीय कार्यशाला रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में आज दिनांक 27-03-2026 को डायल 112 का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर,,डायल 112 का एक दिवसीय कार्यशाला
रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में आज दिनांक 27-03-2026 को डायल 112 का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया
— आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से डायल 112 का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (Emergency Response System) तथा आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगडे द्वारा बताया गया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस, अग्निशमन एवं एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाएं एक ही नंबर पर तुरंत उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आपात स्थितियों में शीघ्र सहायता सुनिश्चित होती है।
कार्यशाला में सेवा की गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, प्रतिक्रिया समय को कम करने एवं आम जनता तक सेवा की पहुंच बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
अंत में कर्मचारियों से सुझाव प्राप्त किए गए एवं भविष्य में डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया गया।
जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेश साहू के पर्यवेक्षण में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगडे के द्वारा संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *