जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 28 नवम्बर को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता जैन

kamrun nisha

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 28 नवम्बर को

कोरिया 22 नवम्बर 2022/जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 28 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेंदाती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती सिंह, श्री रविशंकर सिंह, श्री दृगपाल सिंह, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती ज्योत्सना पुष्पेंद्र राजवाड़े, श्रीमती सुनीता कुर्रे, श्रीमती चुन्नी पैंकरा और सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने और वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग पालन करने का आग्रह किया है। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रगति एवं क्रियान्वयन तथा अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.