लॉक डाउन के दौरान घूमते पाये जाने पर कटेगा 1हजार का जुर्माना। 1 एस डी एम के नेतृत्व में किया टीम का गठन।

गंडई पंडरिया:—कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन प्रशासन के दवारा आम जनता को घरो से बाहर निकलने के लिए पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है रोजमर्रा के जिंदगी से जुड़े राशन दूकान किराना दूकान सब्जी दूकान सहित अन्य खाद्यान से जुड़े सामग्रीयो के खरीदी का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। बावजूद नगर के कुछ असामाजिक तत्व व शरारती तत्व के लोगो दवारा घर से घूमने के लिए पैदल व बाइक से बेफजुल घूमने के मनाही के बाद भी लोगो दवारा जागरूकता नहीं देखि जा रही थी।जिसको देखते हुए अब हाल ही में जिला कलेक्टर के आदेश पर गंडई अनुविभागीय अधिकारी डॉक्टर दीप्ती वर्मा के निर्देश पर फालतू घूमने वालो पर शिकंजा कसना चालू कर दिया है। अब फालतू घूमते पाये जाने पर 1000हजार का जुर्माना लेगा। इसके लिए एसडीएम द्वारा अलग से प्रशासनिक टीम बनाया गया है जो अनावश्यक घूमने वालो पर जुर्माना वसूली की कार्यवाही करेगी। जो व्यक्ति जुर्माना जमा करने में आनाकानी करेगा उसके विरुद्ध एफ आई आर करने की कार्यवाही भी की जावेगी।ज्ञात हो की स्थानीय राजनाँदगाँव के भरका पारा में कोरोना के पॉजिटिव केश पाये जाने पर प्रशासनिक अमला ने कड़ाई करने के साथ कार्यवाही करना भी चालू कर दिया है।
धमधा रोड कवर्धा रोड और जिला मुख्यालय जाने के मार्ग हुआ सील।
कल शुक्रवार को तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने स्टेट हाईवे कवर्धा रोड दुर्ग धमधा और जिला मुख्यालय जाने के मार्ग को भी सील कर दिया है। अब बाहर से आने जाने वाले चार पहिया वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए भी अलग से अधिकारियों कि टीम बनाया गया है जो बार्डर सीमा पर तैनात रहेंगे।
गंडई सी एस सी में अमिट स्याही का कर रहे है उपयोग।
कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन अब एक्शन मुड में है।गंडई एस डी एम दीप्ती वर्मा ने बताया की अब बाहर से आये लोगो के पहचान के लिए अब हाथो पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर स्टाम्पिग सील लगायेगा। और पहचान करेगा। जिसे चाहकर भी लोग नहीं मिटा पायेगे।
अब तक गंडई हॉस्पिटल में 350 बाहर राज्यो के लोग। होम आइसोलेशन में रहने की दी सलाह।
गंडई सी एस सी में पदस्थ सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत सोनी ने बताया की अब तक यहाँ 350 लोगो का कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक उपचार किया गया है कई लोग जो बाहर से आये है वे बताते भी नहीं प्रशासनिक दबाव के चलते अन्य राज्यो से आना कबूल करते है। कई गावो से सरपंच और कोटवार के माध्यम से लोग आते है। कई लोग बाहर अन्य प्रान्तों से आने के बाद अब भी लोग अपना चेक अप नहीं करवा रहे है जिनका चेक अप हो गया है उसे 14 दिन होम आईसोलेशन में ही रहने की सलाह दी जा रही है। और विभाग के कर्मचारी द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है दूरभाष के माध्यम से भी सतत संपर्क किया जा रहा है साथ ही चुनाव आयोग के अमिट स्याही का भी उनके हाथो पर स्टामपिंग सील लगाया जा रहा जा रहा है साथ ही किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में नहीं रहने की सलाह भी दी जा रही है। इसके बाद भी अगर लोग गाँव के सार्वजनिक चौक चौराहो के अलावा अन्य व्यक्ति के संपर्क में आने की सुचना मिलता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
दोपहर 12 बजे के बाद चलता है पुलिस का डंडा।
लोगो को अपनी जरुरी सामानों के खरीदी के लिए प्रशासनिक अधिकारी ने सुबह 7 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। कुछ दुकानदारो ने इनका गलत उपयोग भी कर रहा था अधिक टाइमिंग तक दूकान संचालित करते पाये जाने पर किराना दूकान सब्जी दूकान ढाबा सहित अन्य व्यपारियो से गत दिन लगभग 23 हजार का दण्ड लगाकर 10 व्यपारियो से जुर्माना वसूला गया था। कार्यवाही के आगामी दूसरे दिन ही मार्केट के दूकान अब 11 बजे ही सुनसान और सन्नाटा पसर जाता है। और गंडई चौक पर गंडई थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गए है जो मार्केट के अलावा वार्डो के चौक चौराहो पर बेवजह घर से बाहर निकलकर बैठे रहे और घूमते हुए लोगो को दौड़ा दौड़ा कर डंडा से पिटाई कर रहे है।इस ओर भी दहशत का माहौल है।
क्वारेटाइन सेंटर के लिए किया टीम का गठन।
वही निकाय के सी एम ओ खुमान कश्यप ने बताया की जिला कलेक्टर के आदेश पर कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम नियंत्रण बचाव के लिए सम्पूर्ण देश को लॉक डाउन किया गया है।उक्त आदेश के पालन में निकाय के प्रत्येक वार्ड में चिन्हांकित सेंटर पर निकाय के ये कर्मचारी होंगे तैनात।
वार्ड 01 से 05 तक सामुदायिक भवन(यादव समाज) में जल प्रदाय के प्रभारी दयालु साहू वार्ड 06 से 10 तक इंडोर स्टेडियम में यहाँ के प्रभारी होंगे पारस सोनी सफाई शाखा वार्ड 11 से 15 के लिए कवर्धा रोड स्थित साहू समाज भवन में आवक जावक प्रभारी रमेशर निर्मलकर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।उपरोक्त तीनो कर्मचारी आदेश का कड़ाई से पालन करने हेतु सूचनार्थ के साथ जवाबदारी सौपी गई है।

