newकोरियाछत्तीसगढ़

मंगलवार को खरना का अनुष्ठान किया गया। खरना के दिन प्रसाद के रूप में नए चावल और गुड़ की बनी खीर रोटी और केले का प्रसाद लगाया जाता है। शहर में प्रसाद पानें के लिए लोग व्रतियों के यहां पहुंचते रहे

kamrun nisha

लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन व्रतियों ने मंगलवार की शाम में खरना का अनुष्ठान किया। सोमवार को नहाए खाए के बाद मंगलवार को खरना का अनुष्ठान किया गया। खरना के दिन प्रसाद के रूप में नए चावल और गुड़ की बनी खीर रोटी और केले का प्रसाद लगाया जाता है।

शहर में प्रसाद पानें के लिए लोग व्रतियों के यहां पहुंचते रहे। छठ पर्व के दूसरे दिन को खरना या लोहंडा के नाम से जाना जाता है। छठ महापर्व से जुड़ा महत्वपूर्ण अनुष्ठान खरना व्रतियों द्वारा भक्तिभाव से विधिपूर्वक मनाया गया। खरना के साथ ही व्रतियों द्वारा निर्जला उपवास का कठिन व्रत भी शुरू हो गया। बैकुंठपुर रानी तालाब बाजारपारा का सौंदर्य मन मोह लेता है

नगर पालिका बैकुंठपुर की cmo मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा एवं नगर पालिका बैकुंठपुर के समस्त सफाई अभियान के कार्यकर्ताओं के द्वारा सांफ सफाई की गई नगर पालिका बैकुंठपुर के cmo मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करें ज्यादा भीड़ ना लगाएं मुंह पर मास्क लगाएं सावधानी रखें

आपको बता देते हैं कि मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा छठ पूजा करने वाले क्षेत्रवासियों को ढेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई छठी मैया सभी का भला करें कोरोना जैसी बीमारी से सभी को बचाएं सभी को रोजी-रोटी दें स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें मुक्ता सिंह चौहान के द्वारा छठी मैया से प्रार्थना की गई,,,,,

व्रत का समापन अब गुरुवार को सुबह की बेला में सूर्य देव को समर्पित अ‌र्घ्य के साथ होगा। खरना के बाद अब व्रती बुधवार की शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर में छठ घाट पर पूजा की तैयारियां चल रही है। खरना छठ से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। छठ मइया को समर्पित यह अनुष्ठान शाम वाले अ‌र्घ्य से एक दिन पहले संपन्न किया जाता है। खरना में छठी मैया को गुड़ व दूध में बनी खीर, पूड़ी, केला व मिठाई का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। खास बात यह है कि इस अनुष्ठान में व्रती अकेली भाग लेती हैं।i छठ मैया का पूजा तलाब रानी तालाब बैकुंठपुर बाजारपारा जामपारा रामपुर कॉलोनी नदी चर्चा छठ घाट में सभी छठ मैया के आराध्य। व्रत करने वाले क्षेत्रवासी को छठ घाट में देखने को मिला और विभिन्न जगहों में छठ पूजा की जाती है

खबर आईना न्यूज़ एवं एशियन ग्रैंड न्यूज़ की ओर से छठ पूजा व्रत करने वाले व्रतियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं निरंतर चलते रहे छठ पूजा परंपरा सभी की मनोकामनाएं पूरी करें छठ मैया जय हो छठी मैया की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *