कोविड-19 के कारण मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि मंजूर

kamrun nisha


कोरिया 14 नवम्बर 2021/ कोविड-19 के कारण मृतकों के वारिसों के लिए 20 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। जिसमें तहसील मनेन्द्रगढ़ के छोटे सिंह की वारिस कुंवरिया, कल्याण सिंह के वारिस चंदा, नूरजहां के वारिस रिजवाना बेगम, जवाहर लाल गुप्ता के वारिस प्रदीप गुप्ता, खोंगापानी की कुलसुम निशा के वारिस हैदर अंसारी, मनेन्द्रगढ के शारदा तिवारी के वारिस रानी तिवारी, ग्राम साल्ही के धन सिंह के वारिस मंती, मनेन्द्रगढ के अशोक कुमार यादव के वारिस राजकुमार यादव, शकुन्तला यादव के वारिस राजकुमार यादव, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल के वारिस ममता अग्रवाल, तहसील बैकुण्ठपुर के चरचा के चेतराम के वारिस अखिलेश विश्वकर्मा, बैकुण्ठपुर की बुधिया बाई के वारिस अखिलेश विश्वकर्मा, सत्यनारायण के वारिस शान्ति देवी, विक्रम दास के वारिस लिलोदास, ग्राम सलका के जयवंत सिलास के वारिस अनन्त मिंज, जूनापारा के सुखलाल के वारिस मोहेलाल, ग्राम खरवत के अशोक के वारिस प्रदीप, ग्राम कटोरा के राजाराम के वारिस कवल प्रसाद, ग्राम कटकोना के गुलाम शेखर के वारिस साहिल, पटना के मो. हफीज के वारिस हीना बेगम, समसुद्दीन के वारिस नजरे आलम, ग्राम करजी के मीरा बाई के वारिस महेश कुमार, ग्राम कटकोना के शहीदा खातुन के वारिस साहिल, पटना के श्रीपाल के वारिस रामपति, ग्राम सलबा के बच्चालाल के वारिस किशनलाल कुजूर, ग्राम छिन्दडांड के राजकुमारी साहू के वारिस रामदास साहू, चरचा के प्रहलाद के वारिस तपेश्वर एवं सत्यनारायण के वारिस सचिन कुमार के लिए 50-50 हजार रूपये की राशि शामिल है।
इसी तरह तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम शंकरगढ की लक्ष्मनिया के वारिस मोतीलाल, खोंगापानी के अनिल श्रीवास्तव के वारिस शिवम श्रीवास्तव, सहारो के वारिस सुरेन्द्र पैकरा, गीता चतुर्वेदी के वारिस शिवदीप चतुर्वेदी, मनेन्द्रगढ के रौनक खातून के वारिस शबीना बेगम, खोंगापानी के राधा बाई के वारिस तिलेश्वरी देवी, रामचरन के वारिस कुसुम, तहसील चिरमिरी के भगवान सारथी के वारिस संतोषी सारथी, गोदरीपारा के सुरेन्द्र साहू के वारिस कलपतो देवी, बडाबाजार के यासीन अंसारी के वारिस सुबेदा बेगम, डोमनहील के नवल किशोर के वारिस कृष्णा देवी एवं बरतुंगा के राम सिंह के वारिस हेमबाई के लिए भी 50-50 हजार रूपये की राशि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.