Tuesday, October 27, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु तिथि निर्धारित

Kamrun nisha

कोरिया 27 नवम्बर 2021/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया कि नगर पालिका निर्वाचन अंतर्गत निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथिया निर्धारित कर दी गई है।
इस हेतु कुशल प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कलेक्टर सभाकक्ष में 28 नवम्बर दोपहर को 12 बजे, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01 का प्रशिक्षण सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपुर बैकुण्ठपुर में 5 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्टर सभाकक्ष 7 दिसम्बर दोपहर 12 बजेे से अपरान्ह 2 बजे तक, मतदगणना दल का प्रथम प्रशिक्षण कलेक्टर सभाकक्ष में 11 दिसम्बर पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे, मतदान दलों का प्रशिक्षण सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल रामपुर बैकुण्ठपुर में 12 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे दोपहर 3.30 बजे,एवं मतगणना दल का द्वितीय प्रशिक्षण शासकीय रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पुराना पॉलिटेकनिक कालेज बैकुण्ठपुर में 17 दिसम्बर पूर्वान्ह 11.30 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे सम्पन्न होगा