newकोरियाछत्तीसगढ़

आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मिनी स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

kamrun nisha


कोरिया 30 दिसम्बर 2021/ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज यहां जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ से सरस्वती विकास विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के श्री पीयूष मेहरा ने एकल नृत्य, सरस्वती शिशु मंदिर सरभोका के श्री विपिन एवं साथी ने समूह गायन एवं नेत्रहीन विद्यालय आमाखेरवा मनेन्द्रगढ़ के श्री धर्मेन्द्र एवं साथी(दिव्यांग) ने समूह गायन विधा में भाग लिया। इसी तरह विकासखण्ड सोनहत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगोड़ी की कु. खुशी एवं साथी ने समूह नृत्य तथा विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर की कु. वैष्णवी एवं साथी ने नाट्य और कु. वैदेही गिरी ने एकल गायन विधा में भाग लिया। साथ ही देशभक्ति गीत एवं नशा मुक्ति अभियान कोरिया के निजात अभियान पर प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन शामिल हुए।

29 दिसंबर को निकाली गई तिरंगा यात्रा और मशाल जुलूस-
आजादी की 75वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। नगर पालिका निगम चिरमिरी क्षेत्र के श्री अरूण कुमार चटर्जी, श्रीमती नन्दिता मुखर्जी, श्री पूरन चन्द्र जैन एवं श्री अशोक जैन एवं मनेन्द्रगढ के कमलेश दत्ता तथा ओम प्रकाश जैन का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंद करने के साथ श्रीफल एवं शाल भेट कर सम्मान किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात निगम कार्यालय से तिरंगायात्रा एवं हल्दीबाडी क्षेत्र में बडे उत्साह के साथ मशाल जुलूस निकाली गई। इस अवसर पर नगरपालिक निगम चिरमिरी की अध्यक्ष(स्पीकर) श्रीमती गायत्री बिरहा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी चिरमिरी श्री बीएस मरकाम, आयुक्त नगरपालिक निगम चिरमिरी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.पी.सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *