पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने निगरानी बदमाश राजेश ऊर्फ खिड़की का नाम माफी बदमाश से हटाया
kamrun nisha
पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने निगरानी बदमाश राजेश ऊर्फ खिड़की का नाम माफी बदमाश से हटाया
राजेश के आंख में आए आंसू किया नए पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद
विवरण इस प्रकार है कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिला आगमन के पश्चात सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग ली तथा अवैध क्रियाकलाप पर लगाम कसने के अलावा नए निगरानी बदमाशों की सूची बनाने और पुराने ऐसे बदमाशों की सूची तैयार करने निर्देशित किया था उसी तारतम्य थाना मनेंद्रगढ़ के निगरानी बदमाश राजेश उर्फ खिड़की सकिन बस स्टैंड मनेंद्रगढ़ जिसे 1988 में निगरानी सूची में लाया गया था। उक्त निगरानी बदमाश वर्तमान में 65 वर्ष का है । जिसके द्वारा विगत 5 वर्षों से कोई अपराध नहीं कर ले पर थाना मनेंद्रगढ़ द्वारा प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष पेश करने पर उपरोक्त व्यक्ति का नाम गुंडा बदमाश सूची से बाहर किया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा बताया गया कि ऐसे अन्य प्रकरणों की समीक्षा कर निगरानी गुंडा बदमाश की सूची संधारित की जाएगी।

