ट्रेनिंग घाट के जंगल लक्ष्मण झरिया जंगलों में पेड़ की अंधाधुन अवैध रूप से कटाई जोरो से चल रही आज वन विभाग के कर्मचारी 15 दिन से लापता है

जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कि हाल है भाजपा मंडल अध्यक्ष सलका के गोपाल राजवाड़े के द्वारा जानकारी दी गई
आज हमारा देश कोरोना वायरस जैसे महामारी से जुझ रहा है और पूरा भारत में लॉक डॉउन है।

कोरिया जाते समय मेन रोड के किनारे कुछ लोग पौधों को काट रहे थे उस समय मै बाइक को खड़ा किया और 2 किलोमीटर तक जंगल का सफर किया उस दौरान

टेंगनी घाट के ऊपर लक्ष्मण झरिया जंगल में वनों की अंधाधुन अवैध रूप से कटाई जोरो से चल रही है वन विभाग के कर्मचारियों का 15 दिनों से कोई अतापता नहीं है जो कि पूरी तरह से जंगल साफ़ होता नजर आ रहा है

इस तरह कटाई होता रहा तो आने वाले समय में बहुत बड़ा संकट होने वाला है आज वन है तो हम है एक तरफ शासन लाखो खर्च करके पौधा लगाने का काम करती हैं

जिला वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मेरा निवेदन है कि इस तरह जो वनों की अवैध रूप से कटाई कर रहे हैं उनके ऊपर कार्यवाही करने की कृपा करें।

गोपाल राजवाड़े मण्डल अध्यक्ष सलका
