आशीष यादव पार्षद वार्ड क्रमांक 7 के द्वारा घर घर जा जाकर सेनीटाइजर का छिड़काव करवाते हुए विशेष साफ सफाई में योगदान देते नजर आ रहे

कमरून निशा
खबर आईना न्यूज़ बैकुंठपुर जिला कोरिया के द्वारा आशीष यादव पार्षद वार्ड क्रमांक 7 के से बात किया गया तो उन्होंने बताया आम जनता अपने घरों में है घर से बाहर निकलने की मनाही की गई है ऐसी स्थिति में अपने वार्ड का पार्षद होने की जिम्मेदारी पूरी लगन व निष्ठा से पूरा करने में लगे हैं आशीष यादव उर्फ लल्ला भैया
नगर पालिका बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद लल्ला भैया के द्वारा घर घर जा जाकर सेनेटाइजर छिड़काव कराते हुए वार्ड वासियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु नालियों की साफ-सफाई कर उसमें तत्काल ही कीटनाशक का छिड़काव कराया गया इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 7 में आशीष यादव के सहयोग से पूरे वार्ड को सैनिटाइजड कराया गया

जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण नहीं हो सके वार्ड वासियों की सुविधा हेतु हर तरह के कार्य कराए गए, यही वजह है कि वार्ड क्रमांक 7 नगर पालिका बैकुंठपुर के सर्व सुविधा युक्त वार्डों में से एक है पार्षद लल्ला भैया ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे विपदा की इस घड़ी में शासन का सहयोग करें, व शासन द्वारा निर्देशित स्वास्थ्य संबंधी सुझाव का पालन करें ,यह ऐसा समय है जब हमें अपने साथ ही अपने आसपास रहने वालों के स्वास्थ्य की भी रक्षा करनी है, आपके आस पड़ोस में यदि बाहर से कोई व्यक्ति आता है तो उसकी जानकारी तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें या मुझे दें ताकि उनकी भी जांच कराया जा सके , करती है

आपको किसी भी प्रकार की दुख तकलीफ हो तो मुझे बताएं या मुझसे जो भी आप सहयोग की अपेक्षा रहते हैं उसे भी निसंकोच बताएं मैं 24 घंटे आपकी सेवा के लिए तत्पर हूं जनसेवा की भावना की वजह से ही मैंने अपनी नौकरी छोड़ी और आज आपकी सेवा में लगा हुआ हूं

आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आपका आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहेगा मुझे वार्ड के विकास व कार्यों हेतु विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता है जिसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा

विदित हो कि आशीष यादव पूर्व में नगर सेना की नौकरी में थे किंतु मन में जन सेवा का जज्बा था और इस वजह से उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर वार्ड पार्षद से जन सेवा की शुरुआत की पार्षद चुनाव में जनता ने भी उन्हें हाथों हाथ लिया और भारी बहुमत से विजई बनाया आशीष यादव के पास कोई भी व्यक्ति सहयोग के लिए चले जाएं तो निराश नहीं होता आज समाज को ऐसे ही ऊर्जावान युवाओं की जरूरत है जो जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें

खबर आईना न्यूज़ की हेड कमरून निशा के द्वारा आशीष यादव उर्फ लल्ला भैया पार्षद को धन्यवाद एवं सलूट करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published.