तब्लीगी जमात में शामिल 120 लोगों की पहचान कर ली गई है -टीएस सिंहदेव

कमरून निशा


रायपुर I प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है. एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार कोरोना संक्रमित हुए तीन मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक अब छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है. मालूम हो कि हाल ही में राजधानी रायपुर से कोरोना का एक नया मामला सामने आया था. मरीज का इलाज रायपुर के एम्स अस्पताल में फिलहाल किया जा रहा है.
न्यूज़ एजेंसी को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएम सिंहदेव ने कहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल 120 लोगों की पहचान कर ली गई है. सभी को आईसोलेशन में रखा गया है. जांच के लिए सभी के सैंपल ले लिए गए हैं. फिलहाल, रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.
मालूम हो कि राज्य सरकार को इस बात की जानकारी मिली थी कि इस जमात में शामिल 159 लोग छत्तीसगढ़ लौटे हैं. इसके बाद से राज्य सरकार ने ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश ​दिए. प्रशासन स्तर पर जमात में शामिल लोगों को ट्रेस करने की कवायद की जा रही है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर एक ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में सीएम बघेल ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज का पूरी तरह से इलाज हो गया है और वह स्वस्थ है. मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में 9 पॉजिटिव केस में से 3 इलाज करवाकर, स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published.