प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौर में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश पर कोरिया जिले में बैठकों और समीक्षा का दौर भी तेज हो गया

kamrun nisha

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौर में सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश पर कोरिया जिले में बैठकों और समीक्षा का दौर भी तेज हो गया है। इस क्रम में डिजिटल मेंबरशिप के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के कार्यालय राजीव भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नज़ीर अज़हर एवं संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंह देव के मंशा अनुरूप एक बैठक आहूत की गई जिसमें डिजिटल सदस्य बनाने के लिए सक्रिय एवं निष्क्रिय सदस्यों की जांच पड़ताल की गई एवं उसमें आवश्यक सुधार लाकर सदस्यता अभियान को गति देने का प्रयास किया गया। उक्त बैठक में बैकुंठपुर विधानसभा डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी के. डोमरू रेड्डी, कार्यालय प्रभारी प्रवीण भट्टाचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शहर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, आशीष डवरे, रामकृष्ण साहू, बिनोद शर्मा, दिल बंधु लाल दास महंत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान डिजिटल सदस्यता को लेकर इनरोलर सदस्यों को आने वाले तकनीकी समस्याओ का समाधान कर, आपसी तालमेल और सामंजस्य से अधिक से अधिक सदस्यता करने को लेकर, कार्यरूप बनाया गया। प्रभारी श्री डोमरु रेड्डी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इस चुनावी प्रक्रिया में कोरिया जिला कांग्रेस भी अपनी प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन के साथ पूरा करेगी और कोरिया भी ऑफ लाइन और न लाइन दोनों सदस्यता में अपनी सक्रिय भूमिका निभायेगी। इस अवसर पर उन्होंने सभी एनरोलर्स से अपील भी किया है कि आगामी 31 मार्च के पहले सभी अपने – अपने स्तर पर अपनी निर्धारित जिम्मेदारी को पूरा कर, जिला और प्रदेश संगठन में अपनी सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.