महाप्रबंधक नागाचारी ने स्टेडियम के कार्यों का किया भूमिपूजन शीघ्र होगा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता 42 लाख के कार्य का किया गया भूमि पूजन


चरचा जिला कोरिया से नीरज गुप्ता की रिपोर्ट

चर्चा कॉलरी…….. स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ अन्य कई खेलों के स्वर्णिम इतिहास को संजोए रखने वाले महाजन स्टेडियम के रिपेयरिंग वर्क्स से संबंधित 42 लाख के कार्य का भूमि पूजन बैकुंठपुर क्षेत्र के मुखिया शंकर नागाचारी महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र के द्वारा किया गया इस अवसर पर के. मेरे सह क्षेत्र प्रबंधक चर्चा, ए .के. सिंह स्टाफ ऑफीसर सिविल बैकुंठपुर क्षेत्र, सी. के .तायडे क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र, डॉक्टर कल्याण सरकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा ,एम कुमार सिविल इंजीनियर चर्चा आर ओ ,डॉक्टर अशोक विराजी उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ, बीएस चौहान, साखियां सिविल इंजीनियर, शैलेश तिवारी श्रम संघ प्रतिनिधि बैकुंठपुर क्षेत्र ,अतुल गुप्ता, पंकज मिश्रा, हरि यादव, एम एच खान ,महेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, सहित काफी संख्या में श्रम संघ प्रतिनिधि उपस्थित थे

कार्यक्रम के प्रारंभ में स्टाफ ऑफिसर सिविल ए .के .सिंह ने स्वागत का योगदान देकर इस क्षेत्र में खेल के आयोजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाते हैं आज गैलरी के मरम्मत कार्य हेतु 42 लाख की लागत का कार्य प्रारंभ हो रहा है कोशिश यह की 75 दिनों की अवधि में असुरक्षित गैलरी को ठीक कर दिया जाए फिर जिस शानो शौकत से फुटबॉल होता था वह फिर से चालू हो जाए इसके पश्चात महाप्रबंधक नागा चारी ने अपने संबोधन में कहा कि बैकुंठपुर में क्षेत्र में जब मेरी पदस्थापना हुई तो पहली मुलाकात में लोगों ने बताया कि यहां ऐतिहासिक मैच होता है और इसके साथ ही मैच के दौरान ऐतिहासिक भीड़ होती है जो कहीं नहीं होती ऐसा आयोजन होना बेहद खुशी की बात है हमारे पास बहुत ही काबिल अधिकारी स्टाफ ऑफीसर सिविल हैं जो कि जल्दी स्टेडियम के काम को पूर्ण करेंगे हमारी इच्छा थी कि यह स्टेडियम जल्दी बन जाए तो हमारे लिए उपलब्धि होगी यह उपलब्धि सम्मानीय जेसीसी सदस्य ,वेलफेयर सदस्य एवं सब के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो सकेगा कार्य प्रारंभ हो चुका है प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सबकी सोच है कि सेशन मेमोरियल गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो जाए जिसका हम सभी को इंतजार है महाप्रबंधक नागा चारी ने उपस्थित जनों को जानकारी देते हुए कहा कि चरचा कालरी के एसिडिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता का विस्तार करते हुए 5:30 करोड़ की लागत का अतिरिक्त एसिडिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है अब दोनों प्लांटों से लगभग 13500 हजार क्यूसेक लेटर पानी का शोधन होगा
खिलाड़ियों को मिलेगा सहयोग……… महाजन स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान नीरज गुप्ता, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी प्रदीप डे फुटबॉल कोच व रेफरी विजय विश्वकर्मा व प्रकाश शर्मा ने महाप्रबंधक को अवगत कराते हुए कहा कि चर्चा के फुटबॉल खिलाड़ी पूरे देश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चर्चा कालरी सहित बैकुंठपुर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं फुटबॉल के साथ चर्चा का नाम मशहूर हो गया है यहां के खिलाड़ियों को संसाधनों का अभाव है जिस पर महाप्रबंधक नागाचारी ने तत्काल सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि आज यहां पर हमारे सम्मानीय जेसीसी सदस्य व वेलफेयर के सदस्य उपस्थित हैं इनके द्वारा भी सहयोग के लिए कहा गया था आप लोगों को अतिशीघ्र खिलाड़ियों के लिए जर्सी ,फुटबॉल आदि दिए जाएंगे आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप अच्छे से अच्छा प्रदर्शन कर बैकुंठपुर क्षेत्र को गौरवान्वित करें कोयला उत्पादन के साथ खेलों के विकास , जनसेवा हेतु संकल्पित है

खिलाड़ियों व नागरिकों में खुशी की लहर……… महाजन स्टेडियम के मरम्मत हेतु 42 लाख के निर्माण कार्य के प्रारंभ होने से स्थानीय खेल प्रेमी नागरिकों व खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद की है की जल्दी ही बहुप्रतीक्षित गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच उनके सामने होगा विदित हो कि चरचा कालरी में सेशन मेमोरियल गोल्ड कप प्रतियोगिता के 42 वर्षों के निरंतर आयोजन का इतिहास रहा है स्टेडियम की गैलरी खराब होने वा सुरक्षा की वजह से विगत 2 वर्षों से यह प्रतियोगिता बंद हो गई थी किंतु , मरम्मत कार्य प्रारंभ हो जाने से शीघ्र ही प्रतियोगिता के शुरू होने की संभावना बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published.