नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव संपन्न हुआ नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष आशीष यादव एवं समस्त पार्षद ने वार्ड नंबर 16 की पार्षद अन्नपूर्णा प्रभाकर को सर्वसम्मति से नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद चुनी गई।
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर के नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव संपन्न हुआ नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष आशीष यादव एवं समस्त पार्षद ने वार्ड नंबर 16 की पार्षद अन्नपूर्णा प्रभाकर को सर्वसम्मति से नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद चुनी गई।।
संसदीय सचिव व लोकप्रिय विधायक श्रीमती अंबिका सिंह देव जी की बेहद करीबी माने जाने वाली अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह प्रारंभ से ही न केवल अपने वार्ड बल्कि संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय हैं, धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक सभी क्षेत्रों में अपना वर्चस्व स्थापित कर चुकी हैं।। इनकी गिनती नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के कद्दावर पार्षदों में होती है, अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह को प्रारंभ से ही नगर पालिका परिषद के प्रथम नेता के रूप में देखा जा रहा है।।
श्रीमती सिंह अपने वार्ड क्रमांक 16 के सर्वांगीण विकास के साथ संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र की चहुमुखी विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।। इनके नेता प्रतिपक्ष बनने पर बैकुंठपुर क्षेत्र के राजनीति गलियारों में यह चर्चा बना हुआ है कि, श्रीमती अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह एक स्पष्टवादिता चेहरा है, अतः नगर पालिका क्षेत्र में सर्वांगीण विकास को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार दिखाई देने पर श्रीमती सिंह मुखर होकर सामने आएंगी।। श्रीमती अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के नेता प्रतिपक्ष बनने पर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की जनता में हर्ष व्याप्त है ।।
नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के अंतर्गत सर्वांगीण विकास को लेकर मैं प्रतिबद्ध हूं , नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत क्षेत्र की अंतिम जनता तक मैं शिकायत एवं सुझाव हेतु हर समय उपस्थित हूं -श्रीमती अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह।। आम जनता की समस्याएं को प्रमुखता से हमेशा मैं उठाते रहूंगी मैं समस्त नगर पालिका परिषद के निर्वाचित पार्षदों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निभाने की भरपूर कोशिश करूंगी

