शिक्षक गोरे लाल सिंह (उच्च श्रेणी शिक्षक) के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान कार्यक्रम में पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ।
kamrun nisha

जिला कोरिया के पटना ,,शिक्षक गोरे लाल सिंह (उच्च श्रेणी शिक्षक) के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान कार्यक्रम में पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ।
पटना:- शिक्षक के पद पर वर्ष 1981 से अपनी सेवाएं दे रहे उच्च श्रेणी शिक्षक श्री गोरे लाल सिंह जी का आज अपने पद से सेवा निवृत्त हो गए।अपनी सेवाओं के दौरान हमेशा सरल सहज और सालिनता के प्रतीक आज सेवा निवृत्त हो गए। इनके द्वारा पढाए गए छात्र-छात्राएँ आज अच्छी शिक्षा प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी,टीआई,शिक्षक और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
आज के कार्यक्रम ग्राम के वरिष्ठजन,मातृत्व जन और गाँव के लोगों के उपस्थिति में देवालय में पूजा पाठ, दर्शन कर आशीर्वाद लेने पश्चात रैली के साथ घर तक स्वागत वंदन अभिनंदन अतिसबाजी किया गया ।
इस दौरान जिला पंचायत कोरिया अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ,जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी, सुमन विजय प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर, गाँव के शिक्षक राम सिंह, चरणकेशवर सिंह फारेस्ट, राम चरन सिंह, राम नाथ सिंह, अजय सिंह शिक्षक, विनोद, राकेश सिंह शिक्षक और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

