पत्रकारहित और संगठन के कार्य विस्तार हेतु प्रेस क्लब कोरिया की बैठक आयोजित.
kamrun nisha

पत्रकारहित और संगठन के कार्य विस्तार हेतु प्रेस क्लब कोरिया की बैठक आयोजित…
कोरिया के पत्रकारगण हुए शामिल, प्रेस क्लब के तत्वाधान में जल्द ही होगा भव्य समारोह…
एस. के.”रूप”
बैकुंठपुर–कोरिया/ विगत 23 वर्षों से जनहित की पत्रकारिता के लिए कटिबद्ध प्रेस क्लब कोरिया के पत्रकार हित और संगठन के कार्य विस्तार हेतु आवश्यक बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें प्रेस क्लब कोरिया अध्यक्ष कमलेश शर्मा के निर्देशन में समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने प्रेस क्लब के हित में विस्तार में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशैली हेतु अपने सुझाव दिए वहीं आगे की कार्ययोजना एवं रणनीति बनाई गई। जिसमें आगामी दिनों प्रेस क्लब के तत्वाधान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाना, प्रेस भवन हेतु क्लब द्वारा भूमि का चिन्हांकन करना, प्रेस क्लब के सदस्य पर किसी भी तरह का प्रकरण दर्ज होने पर उसके साथ खड़ा रहना, बैठक आहूत करना और अगर उसके ऊपर आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं तो सत्यता की जांच करते हर संभव मदद करना शमिल है l
उक्त बैठक में प्रेस के संयोजक रामचरित द्विवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलेश शर्मा, महासचिव एस. के. “रूप”, रवि सिंह, उपाध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे, यशवंत राजवाड़े, कृष्ण विभूति तिवारी, सचिव मनोज सिंह, सहसचिव कमरून निशा, विनोद शर्मा, अजीत पाटकर, अविनाश चंद्र, प्रदीप पाटकर, महेश प्रसाद, राजन सिंह चौहान, सावन कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, सुरेश मिनोचा, कृष्णासिंह बाबा, फारुख ढेबर, विवेकानंद पांडे, रामचंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार कुजूर, दामोदर सिंह, राहुल बल्लभ द्विवेदी, आयुष नामदेव, रविंद्र सोनी, अमित श्रीवास्तव ,रवि सिंह एवं आशीष सोनी उपस्थित रहे।

