मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हाट बाजार क्लिनिक संचालन, राजस्व प्रकरण सभी बिंदुओं पर बेहतर प्रगति के लिए की जिला प्रशासन की प्रशंसा.

kamrun nisha

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हाट बाजार क्लिनिक संचालन, राजस्व प्रकरण सभी बिंदुओं पर बेहतर प्रगति के लिए की जिला प्रशासन की प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक में बेहतर काम करने किया प्रोत्साहित

कोरिया/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर सर्किट हाउस में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हाट बाजार क्लिनिक संचालन, राजस्व प्रकरण सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन की बेहतर प्रगति पर सराहना की और इसी तरह काम करने प्रोत्साहित किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हाट बाजार क्लीनिक का जिले में अच्छा कार्य हुआ है, व्यापक प्रचार करें। उन्होंने कहा कि लोगों की आय में वृद्धि होने चाहिए, सभी की आवश्यकता बढ़ रही है, इसके लिए शासन कटिबद्ध है। कृषि के प्रति रुझान बढ़ा है, रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है, कृषि में लोगों की आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि कल का बहुत अच्छा फीडबैक रहा है। अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अच्छा काम कर रहे हैं, ऐसे ही बेहतर कार्य करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.