“न्यू लाईफ” में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला
kamrun nisha

“न्यू लाईफ” में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला
‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 11 जुलाई को सारी दुनिया में जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1989 में यूनाईटेड नेसंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की गवर्निंग कांउसिल ने 11 जुलाई की तारीख को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था, 11 जुलाई 1990 से यह दिन विष्व जनसंख्या के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष विष्व जनसंख्या दिवस का थीम ‘‘8 बिलियन की दुनिया‘‘ सभी के लिए लचीला भविष्य की ओर अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार एवं विकल्प सुनिष्चित करना। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देष्य वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण होने वाले दुष्प्रभावों और इससे जुड़े सभी मुद्दो की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर उन्हे जागरूक करना है, के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, साथ ही जनसंख्या की महत्व एवं जनसंख्या नियंत्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जनसंख्या के प्रभाव जैसे – गरीबी, जच्चे-बच्चे का स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, मानव अधिकार सभी का प्रभावित होना है।
इस पूरे कार्यशाला का आयोजन नर्सिंग फैकल्टी एसोसिएट प्रोफेसर सुषमा टोप्पो के द्वारा, मुख्य अतिथि डाॅ0 प्रिंस जायसवाल के उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्रीमती अंजना सैम्यूल तथा उप प्राचार्य श्रीमती तितिक्षा राज एवं अन्य फैकल्टी व उपस्थित रहें।

