Monday, October 19, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

आजादी का अमृत महोत्सव देश की आन बान शान हमारा तिरंगा डॉ. विनय जायसवाल

kamrun nisha

आजादी का अमृत महोत्सव देश की आन बान शान हमारा तिरंगा डॉ. विनय जायसवाल.

  • तिरंगा यात्रा से माध्मय दिखा चिरमिरी शहर. हर ओर भारत माता की जय के लगे नारे..
  • 90 मीटर तिरंगे को अपने कंधो पर उठा कर सड़को पर चलते रहे. विधायक मनेंद्रगढ़..

कोरिया/ चिरमिरी । आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आयोजित हमर तिरंगा अभियान के अमृत महोत्सव के तहत आज शनिवार को चिरमिरी हल्दीबाड़ी राधा कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर तिरंगा यात्रा की शुरवात की गई जिसका समापन हल्दीबाड़ी के कालीबाड़ी चौक में हुआ । इस भव्य आयोजन में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, सहित स्थानीय अधिकारी कर्मचारी गण भारी मात्रा में उपस्थित दिखे । इस भव्य आयोजन पर उपस्थित मनेंद्रगढ़ विधायक ने अपना शुभ आशीष देते हुए अपना उद्बोधन दिया श्री जायसवाल ने इस अवसर को और भी यादगार बनाने हेतु हमर तिरंगा अभियान में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने एवं हर घर झंडा लगाने की अपील की ।

विधायक मनेंद्रगढ़ ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन बान और शान है हम हमेशा तिरंगे का सम्मान करते आए हैं और जब तक जीवन रहेगा हम तिरंगे का सम्मान करेंगे । यह हमारे देश का प्रतीक के साथ हमारे प्रेम और भाईचारा का प्रतीक भी है ।

तिरंगा यात्रा में चिरमिरी शहर के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, समस्थ स्कुल के प्रचार्य शिक्षक, छात्र – छात्राए, नगर निगम की महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, निर्वाचित पार्षद गण, मनोनीत पार्षद गण सहित स्थानीय सम्माननीय नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।