Thursday, November 5, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

राज्योत्सव-2025 में ताल–सुर का समागम- ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ भजन पर थिरका बैकुंठपुर

kamrun nisha

राज्योत्सव-2025 में ताल–सुर का समागम- ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ भजन पर थिरका बैकुंठपुर

मिनी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, स्कूली छात्राओं की राजगीत प्रस्तुति ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ महतारी का मान

कोरिया, नवंबर 2025/


राज्योत्सव-2025 के अंतिम दिन बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में ऐसा दृश्य देखने को मिला, मानो पूरा बैकुंठपुर एक साथ उत्सव में शामिल हो गया हो। खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ राजगीत की सुमधुर प्रस्तुति से हुई, जिसे मंच और दर्शक दीर्घा से भरपूर प्रशंसा मिली। इसके बाद रायपुर से पहुंचे कलाकारों ने ‘श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ भजन की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

सुरों की लय और भावनाओं की गहराई ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत समाप्त होते ही तालियों की गड़गड़ाहट देर तक गूंजती रही।

हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य की गोद में बसे बैकुंठपुर में उत्सव का यह रंग और भी मनोहारी प्रतीत हुआ।

जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने राज्योत्सव की शोभा बढ़ा दी। जिला प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्था की भी जनता ने खुलकर सराहना की।