भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर

कमरून निशा

● भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अंचल किशोर राजवाड़े ने बैकुण्ठपुर ब्लॉक के ग्राम-चेरवापारा,छरछा,सीतापुर, रकया,बेसरझरिया के ग्रामीणों को मास्क व साबुन वितरण किया एवं जरूरतमंदों को चावल-दाल-आलू-सोयाबीन बड़ी इत्यादि का वितरण भी किया।

इस पुनीत कार्य मे जनपद अध्यक्ष बैकुण्ठपुर श्रीमती सौभाग्यवती सिंह,भाजपा नेत्री श्रीमती धर्मवती राजवाड़े,प्रताप सिंह,सरपंच श्री नारायण सिंह,उपसरपंच जहेन्द्र राजवाड़े, सचिव श्री बनवारी साहू शामिल रहे।
इस दौरान युवा नेता अंचल राजवाड़े ने माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों को कोरोनारूपी इस भयावह महामारी के संक्रमण के रोकथाम हेतु घर पर ही रहने एवं बारंबार हाथों को हैंडवाश/साबुन से धोने का सलाह दिया एवं ज.पं अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह जी ने ग्रामीणजनों को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में सुझाव दिया व लॉकडाउन का पूर्णतः पालन करने के लिए आह्वान किया।

अंचल राजवाड़े ने बताया कि बिलासपुर से आये हुए 10 मजदूरों से मुलाकात किये,ये मजदूर चेरवापारा,खरवत में निर्माणाधीन कृषि महाविद्यालय भवन में काम कर रहे हैं,लॉकडाउन के वजह से वापस नहीं जा सके,उन्हें चावल,दाल,आलू,सोयाबीन बड़ी,साबुन आदि उपलब्ध कराया,साथ ही कोई समस्या होने पर मो.नं. 7987888405 (अंचल राजवाड़े) एवं 79878277720 (सौभाग्यवती सिंह) ने कॉल करने को कहा। अगर किसी को कोई प्रकार की परेशानी होती है तो मुझे कॉल करें अपील की देशवासियों से

Leave a Reply

Your email address will not be published.