कोरियाछत्तीसगढ़

कर्मचारी आक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ब्लॉक बैकुंठपुर भी हुआ समिलित: सत्येंद्र सिंह।

kamrun nisha

कर्मचारी आक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ब्लॉक बैकुंठपुर भी हुआ समिलित: सत्येंद्र सिंह।
पटना: ग्राम छिपछिपी (जिला मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर) में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसी निंदनीय घटना के विरोध में दिनांक 26,10, 2022 को सर्व कर्मचारी अधिकारी द्वारा विरोध प्रदर्शन हेतु विशाल जुलूस रैली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु जवाबदेही तय करने व भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो ,शासन प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद व कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
ब्लाॅक बैंकुन्ठपुर के सभी स्वास्थ्य कर्मचारीयों अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने व पीड़िता को न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान किए, इसके लिए ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ
ब्लाॅक बैंकुन्ठपुर
जिला कोरिया के द्वारा आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कर्मचारी आक्रोश रैली में बैकुंठपुर ब्लॉक से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अधिकारियों ने उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
आज के रैली में संघ से जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जयसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,ब्लॉक सचिव वीरेंद्र साहू,महामंत्री दीपक पाण्डेय,जिला टीम से संजय कुर्रे, बृज साहू , ब्लॉक कोषअध्यक्ष पंकज सिंह, दिनेश साहू ,भोला शंकर,ईश्वर राजवाड़े, प्रसांत गौतम ,अमरनाथ साहू,अनिल कुशवाहा,अजय भगत, ईबु खान, CHO प्रकोष्ठ से मधुस्तिता एक्का, सविता साहू ,रीता राजवाड़े,रेखा खांडे,स्मृति सोनी और साथ ही अधिक से अधिक संख्या में ब्लॉक बैकुंठपुर स्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *