कोरियाछत्तीसगढ़

दैनिक लिमिट और रकबा समर्पण किसानों के साथ अन्याय-देवेन्द्र तिवारीपटना, गिरिजापुर,तरगवां धान खरीदी केंद्र पहुँचे पूर्व जिपं सदस्य

kamrun nisha

दैनिक लिमिट और रकबा समर्पण किसानों के साथ अन्याय-देवेन्द्र तिवारी
पटना, गिरिजापुर,तरगवां धान खरीदी केंद्र पहुँचे पूर्व जिपं सदस्य

बैकुण्ठपुर – धान खरीदी के मुद्दे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी केन्द्रों का भ्रमण कर किसानों के समस्याओं से रूबरू हुए। किसानों ने उन्हें बताया कि दैनिक खरीदी लिमिट बनाकर शासन उन्हें परेशान कर रही है।साथ ही जबरन रकबा समर्पण के लिए दबाव बनाया जा रहा है।हम अपना धान बेचने के लिए भी इधर उधर भटकते रहते हैं।
श्री तिवारी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार को अन्नदाता किसानों की जरा भी चिंता नहीं है, किसानो का रकबा घटाकर दिया वहीं दूसरी ओर धान खरीदी का लिमिट तय कर रखा है जिससे किसानों धान बेचने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के शासन काल में पहले जो व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी उसे दरकिनार कर कांग्रेस सरकार ने सोसायटी में लिमिट धान खरीदी नियम बनाया है जो किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गई है, साथ ही बड़े किसानों को रकबा समर्पण करने लिए कांग्रेस सरकार एवं प्रशासन द्वारा प्रेरित कराया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने का वादा किया था इससे साफ हो गया कि, कांग्रेस सरकार अपने वायदें पर पूरी तरह विफल हो रही है। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, युवा नेता रोशन राजवाड़े,भाजयुमो स्वाध्याय योजना प्रमुख मनोज सोनवानी,रंजन राजवाड़े सहित अन्य कार्यकर्ता एवं किसान शामिल रहे।
श्री तिवारी ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों से प्राप्त असुविधा की जानकारी के विषय मे जिला प्रशासन को शीघ्र ही अवगत कराएंगे और अन्यायपूर्ण शर्तों के विरुद्ध आवाज उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *