जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ के खिलाफ लामबंद जनपद पंचायत अध्यक्ष और सरपंचों ने खोला सीईओ को हटाने का मोर्चा



जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ के खिलाफ लामबंद
जनपद पंचायत अध्यक्ष और सरपंचों ने खोला सीईओ को हटाने का मोर्चा।

कोरिया जिला मुख्यालय के जनपद पंचायत बैकुंठपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ में जनपद पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती कुसरो और ग्राम पंचायत के सरपंचों ने सी ई ओ को हटाने के लिए सैकड़ों की संख्या में ताला बंद करने का उग्र प्रदर्शन किया जिसमें पुलिस प्रशासन ने जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया और प्रदर्शनकारियों को अंदर नहीं जाने दिया जिसके बाद पुलिस के साथ झूमा झप्पटी हुई साथ ही प्रदर्शनकारी के साथ जनपद पंचायत बैकुंठपुर की अध्यक्ष मुख्य द्वार पर समर्थकों के साथ बैठ गई और कहां की जब तक सीईओ यहां से अन्य जगह स्थानांतरण नहीं किया जाते हम लोग नहीं हटेंगे।

आपको बता दें कि कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ के खिलाफ में कई ग्राम पंचायत के सरपंच और जनपद पंचायत अध्यक्ष के साथ कई सचिवों ने यह आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के कार्यों में सीई ओ के द्वारा सहयोग नहीं किया जाता है साथ ही वर्षों से लंबित कई कराए गए कार्यों के बिल लंबित पड़े हुए हैं जिससे बहुत सारी दिक्कतें हो रही हैं हला की जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सीईओ की शिकायत कई बार लिखित और मौखिक रूप से निचले स्तर से लेकर प्रदेश के सरकार में बैठे नुमाइंदों तक कई बार की गई है लेकिन एक ऐसे सीई ओ है जिन पर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसको लेकर जनपद पंचायत बैकुंठपुर की अध्यक्ष और ग्राम पंचायत के सरपंचों ने सीईओ को हटाने का मोर्चा खोल दिया अब देखने वाली बात होगी कि आखिरकार इतनी शिकायतों के बाद भी जनपद पंचायत बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कब और कैसे हटाया जाएगा यह तो समय ही बताएगा
बाइट: सौभाग्यवती कुसरो
जनपद पंचायत अध्यक्ष बैकुंठपुर
बाइट: भैयालाल राजवाड़े
पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन
बाइट: आशीष डबरे
नेता कांग्रेस

