अभद्र भाषा का प्रयोग नही किया.. 4 साल में 4000 मतदान हार की वजह से तिलमिला रहे कांग्रेसी..खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली स्थिति-भैयालाल राजवाड़े

kamrun nisha

मैंने “खाली” बोला था…अभद्र भाषा का प्रयोग नही किया..हार की वजह से तिलमिला रहे कांग्रेसी..खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली स्थिति-भैयालाल राजवाड़े
सोशल मीडिया में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के विधायक अम्बिका सिंहदेव के बारे में बयान के सम्बंध में आज प्रेसवार्ता आयोजित कर सफाई देते हुए कहा कि जनपद बचाओ-सीईओ हटाओ अभियान के दौरान मैंने कहा था कि खाली चेहरा दिखाने के लिए विधायक बने हो मैंने किसी भी प्रकार का कोई अपशब्द का प्रयोग नहीं किया गया था सोशल मीडिया में मेरे बयान को फास्ट कर तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। मैंने कहा कि दरअसल हाल ही में जिला पंचायत के उपचुनाव क्रमांक 6 के चुनाव में कांग्रेस की बुरी पराजय और तीसरे स्थान में जाने की वजह से कांग्रेसी बुरी तरह खिसिया गए हैं उनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है और अब वह हार को पचा नहीं पा रहे हैं और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मेरे बयान का मुद्दा बना रहे हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा है कि जहां कांग्रेस को हार के बाद चिंतन और मंथन करना चाहिए वही इसकी वजह वह है दूसरों पर आरोप लगाकर अपनी हार की खींच मिटा रहे हैं। कांग्रेसियों को लगता था कि ऐसी कोई बात हुई है तो आपस में बैठकर हमारे साथ चर्चा करना चाहिए था।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, महामंत्री पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अनिल साहू सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे। कोरिया जिला की जनता ने कांग्रेस पार्टी के मंत्री को अपने दिलो दिमाग से निकाल दिया जो उपचुनाव में देखने को मिला 4 साल में 4000 वोट कांग्रेश के 4 साल पूरे हुए एक साल का 1000 बोट यह साबित कर दिया किस क्षेत्र की कोरिया जिला की जनता , कांग्रेस नेताओं को अपने दिल दिमाग नजरों से हटा दिया बकुलाए कांग्रेसी अब क्या करें कुछ ना कुछ मुद्दा तो जरूर चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published.