newकोरियाछत्तीसगढ़

मंत्री भैयालाल राजवाड़े की कांग्रेसियों ने निकाली प्रतीक स्वरूप शव यात्रा..किया पुतला दहन…2 बार हुआ पुतला दहन..युकां ने भी..बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी…आमसभा भी..वही भाजपाई पहुंचे थाने… बिना अनुमति के कैसे जलाए पुतला कार्रवाई की जाए

kamrun nisha

भाजपाई पहुंचे थाना बिना अनुमति कैसे जलाए पुतला क्या पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से जलाए गए पुतला कार्रवाई की जाए

बड़ी खबर::बयान पर बवाल::पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की कांग्रेसियों ने निकाली प्रतीक स्वरूप शव यात्रा..किया पुतला दहन…2 बार हुआ पुतला दहन..युकां ने भी..बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी…आमसभा भी..वही भाजपाई पहुंचे थाने…


पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के कथित विवादित बयान के बाद आज पहले युवक कांग्रेस के महासचिव संजीव सिंह ‘काजू’ और जिला अध्यक्ष राम सजीला के नेतृत्व में पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े का घड़ी चौक पर पुतला दहन किया गया।

कांग्रेसियों के द्वारा किया गया पुतला दहन

इसके बाद बड़ी तादाद में विधायक समर्थकों ने भैयालाल राजवाड़े के पोस्टर में कालिख लगाकर व प्रतीक स्वरूप शव यात्रा निकालकर नगरपालिका कांप्लेक्स के समक्ष पुतला दहन किया गया। रैली में भैयालाल शर्म करो और माफी मांगो जैसे नारेबाजी भी की गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा आम सभा में इसके पहले मंत्री रहते भैयालाल राजवाड़े द्वारा गोंड, और साहू समाज एवं महिलाओं के प्रति अपशब्द कहे जाने की भी बात कही गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल चर्चा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनि यादव, नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, भूपेंद्र यादव, विक्रांत सिंह, आशु कुजुर, अरुण साहू, सौरभ गुप्ता, विपुल मिश्रा, अर्पित मनु,अंकित गुप्ता विजय सिंह सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
भाजपाई पहुंचे थाने- वही बिना प्रशासन की अनुमति के पुतला दहन करने के विरोध में भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, पंकज गुप्ता सौभाग्यवती सिंह और वंदना राजवाड़े सहित 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेसियों पर मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन देने सिटी कोतवाली पहुंचे। भाजपाइयों ने इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के नेता लोग कोरिया क्षेत्र की जनता को भड़काने का काम कर रहाे है भैयालाल राजवाड़े ने किसी भी धर्म व्यक्ति के नाम पर कुछ नहीं कहा यह साफ-साफ बोल रहे हैं गलतफहमी पैदा किया जा रहा है क्षेत्र की जनता के दिलो-दिमाग में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *