Thursday, September 24, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राजस्थान के कोटा में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं की जानकारी एकत्रित करने हेतु नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कमरुन निशा
कोरिया 18 अप्रैल 2020/ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पूरे देश में लॉक डाउन के चलते राजस्थान के कोटा में अध्ययन कर रहे कोरिया जिले के छात्र-छात्राओं एवं साथ रह रहे अभिभावकों की जानकारी एकत्रित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री अजय कुमार मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी श्री गुप्ता का मोबाइल नंबर 94252-57232 तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री मिश्रा का मोबाइल नंबर 99261-47846 है। कलेक्टर श्री सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि ऐसे छात्र-छात्राओं की जानकारी उन्हें हैं, तो उक्त दोनों अधिकारियों को उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनका नाम, पिताजी का नाम, कोटा का पता, स्थानीय पता तथा मोबाइल नंबर आदि की जानकारी दें। शासन द्वारा दी जाने वाले निर्देशों का अनुपालन करते हुए उनसे संपर्क स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *