newकोरियाछत्तीसगढ़

छ ग सहायक -समग्र शिक्षक फेडरेशन विधानसभा बैकुंठपुर इकाई द्वारा विधायक बैकुंठपुर अम्बिका सिंह देव संसदीय सचिव छ ग शासन से भेंट कर अपनी एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर करने की मांग एवं ज्ञापन सौंपा

kamrun nisha

आज दिनांक 03/04/2023 को छ ग सहायक -समग्र शिक्षक फेडरेशन विधानसभा बैकुंठपुर इकाई द्वारा विधायक बैकुंठपुर अम्बिका सिंह देव जी संसदीय सचिव छ ग शासन से भेंट कर अपनी एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर फेडरेशन के संरक्षक राजेंद्र सिंह दद्दा, जिला अध्यक्ष विस्वास भगत, जिला संयोजक अशोक यादव जी के नेतृत्व में शिक्षकों के साथ पैलेस में जाकर विधायक को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञात हो कि पुरे छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को क्रमबद्ध चरणवार ज्ञापन सौंपा जा रहा इस कार्यक्रम का नाम “गुरूजी करे गुहार विधायक के द्वार ” है जो पुरे छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित है

चुनाव पूर्व सरकार के घोषणा पत्र में भी वेतन विसंगति दूर करने का उल्लेख किया गया था किन्तु आज 4 वर्ष पश्चात भी वेतन विसंगति की समस्या जस की तस बनी हुयी है इस संबंध में 18 दिवस के हड़ताल उपरांत मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में सितंबर 2021 को 3 महीने की एक कमेटी का निर्माण किया गया था किन्तु आश्चर्य है आज दो वर्ष होने को है कमेटी की रिपोर्ट आज तक नहीं आ पायी है

आज के ज्ञापन में माननीय विधायक महोदया जी से अपील किया गया कि 2 लाख शिक्षक परिवार व आश्रित 8 लाख परिवार को राहत देते हुए अंतिम बार ” गुरूजी करें गुहार विधायक के द्वार ” के अनुक्रम में आप के समक्ष उपस्थित हुए है अतः आपसे आग्रह है कि हमारी इस जायज मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने की महती कृपा करें

उपरोक्त मांग पूरी न होने की स्थिति में हम व हमारा परिवार आगामी जुलाई से आंदोलन हेतु बाध्य होंगे

आज के इस विधायक के द्वार कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र सिंह दद्दा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष विस्वास भगत,प्रांतीय सलाहकार केसरी पैकरा,जिला संयोजक अशोक यादव,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रामावती राय,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश शर्मा,महासचिव मो नय्यर अंसारी, जिला सचिव रवि पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा,जिला सह सचिव दीपक तिर्की,प्रवक्ता सुरेश एक्का,विजय पाण्डेय,संयोजक संजय सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष बैकुंठपुर शेख सलमान, ब्लाक अध्यक्ष सोनहत कमलेश मारिक, ब्लाक संयोजक भगवान सिंह, संगठन सचिव -परम सिंह, प्रदीप साहू, कुलदीप जायसवाल, सुमन जायसवाल, दिलीप पाण्डेय, सिद्धिविनायक पाण्डेय, विनय पैकरा, देवप्रसाद सिंह, देवशरण रवि, रघुराज सिंह, देव सिंह, रामसाय बैगा, चतुर सिंह, प्रेमसुंदर सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित होकर पुरजोर तरीके से अपनी मांगों को रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *